वाराणसी: बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

मो0 चाँद
वाराणसी: वाराणसी में बीती रात करीब एक बजे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चौबेपुर निवासी कंचन चौबे के पुत्र निलेश चौबे (22) देर रात वाराणसी से चौबेपुर बाइक से अपने घर लौट लौट रहा था। इसी दौरान संदहां चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी।












