शाहीन बनारसी
वाराणसी: कातिल चाईनीज़ मंझे पर लगाम लगाने की वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कोशिश आज कामयाबी के मुकाम पर पहुची। मंडुआडीह पुलिस के एसआई सौरभ पाण्डेय के हत्थे आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब 21 कुंटल चाईनीज़ मंझे के साथ सिगरा थाना क्षेत्र निवासी दो युवक गिरफ्त में आये। पकडे गए प्रतिबंधित चाइनीज़ मंझे की बाज़ार कीमत 7 लाख से अधिक बताया जा रहा है।
चिन्हित स्थान पर दो युवक बड़े कार्टूनो को उतारते हुवे दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर भागने लगा। मगर मुस्तैद मंडुआडीह पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। दोनों के पास से मिले कार्टूनों को देखने पर जानकारी हासिल हुई कि उसमे चाइनीज़ मंझा भरा पड़ा है। पुलिस द्वारा बरामद चाईनीज़ मंझे का कुल वज़न 21 कुंटल 11 किलो बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों अभियक्त रामनगर निवासी सरफ़राज़ और अफज़ल कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…