Health

ओडिसा: बेदर्द स्वास्थ्य विभाग, इलाज को ले जाते पत्नी का हो गया देहांत, न मिली शव ले जाने को एम्बुलेंस तो कई किलोमीटर कंधे पर शव रख पैदल चला

तारिक़ खान

डेस्क: ओडिसा के कोरापुट जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति के पत्नी के शव को अपने कंधे पर लटकाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलने का मामला सामने आया है। महिला की बुद्धवार को पड़ोसी आंध्र प्रदेश में एक अस्पताल से लौटते वक्त एक ऑटो रिक्शा में मौत हो गई थी।

इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने सामुलु पांगी को अपनी पत्नी इदे गुरु (30) का शव कंधे पर ले जाते हुए देखा तो शव उसके गांव तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की। पांगी ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी, जो करीब 100 किलोमीटर दूर था।

पांगी ने बताया कि उसने अपने गांव लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा बुलाया, लेकिन गुरु की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया और उन्हें रास्ते में ही उतार दिया। कोई और व्यवस्था न होने पर पांगी ने अपने कंधे पर पत्नी का शव लेकर अपने घर पैदल चलना शुरू कर दिया था जो वहां से करीब 80 किलोमीटर दूर था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts