आफ़ताब फारुकी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बार फिर पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल यहां पुलिस पीलीभीत जिला न्यायालय में गैंगस्टर के आरोपी को हिरासत में कोर्ट लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चमका देकर कोर्ट की तमाम बैरिकेडिंग और चेक पोस्ट को पार करते हुए फरार हो गया। वहीं सूचना पर एसपी सहित सीईओ और दोनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद से पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला न्यायालय परिसर की है।
न्यायालय से आरोपी के भागने की सूचना पर एएसपी सहित दो थानों की पुलिस फोर्स ने पहुंचकर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले में न्यायालय की सुरक्षा के बीच बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद जिम्मेदार अफसर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस अब आरोपी की तलाश में दर दर भटक रही है।
जिला शासकीय अधिवक्ता बाबूराम शर्मा ने बताया आज न्यायालय परिसर में गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई के लिए ईश्वर पुर थाना कोतवाली से गैंगस्टर के अपराधी को लाया गया था। ऐसी सूचना मिली है कि इस दौरान वह मौके से भाग गया। पुलिस फोर्स मौके पर आकर निरीक्षण कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…