शाहीन बनारसी
वाराणसी: रोल बॉल खेल के भारतीय कैंप के लिए बनारस की बेटी सुनीता गुप्ता का चयन किया गया। यह कैम्प आगामी 5 से 12 मार्च तक कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयोजित किया जाएगा। सुनीता नदेसर के निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की बेटी है। इसकी जानकारी शहर में होने के बाद सुनीता गुप्ता के परिजनों और मोहल्ले वासियों ने सुनीता को बधाई दिया। सुबह से उनको बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
सुनीता ने रोल बॉल खेल की शुरुआत 2010 में आर्य महिला स्कूल से की व उसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में से भी खेलती रही। अपने खेल व शिक्षा के साथ-साथ कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज व सेठ एमआर जयपुरिया में खेल प्रशिक्षक के रूप से अपने करियर की शुरुआत की। सुनीता राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का नाम कई बार रौशन कर चुकी है।
सुनीता गुप्ता उत्तर प्रदेश की पहली महिला रोल बाल् की भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 2017 ढाका, बांग्लादेश में आयोजित 4th रोल बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक हासिल किया। हाल ही में जम्मू में आयोजित 19 वीं सीनियर राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता मे सुनीता ने कप्तान की भूमिका निभाते हुए रजत पदक हासिल किया। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश रोल बॉल संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी व सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव व कोषाअध्यक्ष रविंद्र कपिल के साथ सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। वाराणसी रोल बॉल संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार त्रिवेदी व उपाध्यक्ष नीलू मिश्रा व सभी वाराणसी रोल बॉल संघ के सदस्य अभिभावक एवं खिलाड़ियों ने भी बधाई देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…