मो0 कुमेल
सवाई माधोपुर के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार को गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार मां और उसके दो मासूम बच्चो की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए।
दबलाना थाना प्रभारी रमेश मेरोठा ने बताया कि सड़क हादसे में मां, बेटी और बेटे की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हादसे में रूपेश (12), आयूष (11), मिश्रीलाल (50), देवकिशन, सलोनी, किशन (60) गंभीर घायल हो गए। इनमें से कोई नहीं जानता कि उनके परिवार के 2 मासूम और उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। जिस कार से हादसा हुआ, वह कोटा के किशन सैनी की है, किशन ही कार चला रहा था।
प्रत्यक्षदर्शी पंकज बरमुंडा ने बताया कि हम हादसे के दौरान वे गोठड़ा से हिंडोली आ रहे थे। कार में सवार सभी लोग फंसे हुए थे। यह देखकर हमने और वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बाहर निकालने में सहयोग किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…