Crime

बेखौफ अपराध: चंद कदमो की दूरी पर कर रही थी पुलिस वाहन चेकिंग और रास्ता चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका का स्नेच हुआ मोबाइल

फारुख हुसैन

मैगलगंज(खीरी): थाना क्षेत्र में झपटमारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सार्वजनिक जगहों पर भी वारदात करने से नहीं डर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कस्बा में ब्यूटी पार्लर संचालिका के हाथ से झपट्टा मार चोर मोबाइल छीन कर भाग गया। वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया।

बताते चले कि कस्बा मैगलगंज में लखीमपुर रोड पर ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाने वाली एकता शुक्ला निवासी खखरा जो कि कस्बे में ही रहती हैं, शाम 6:30 बजे के करीब दुकान बंद करने के बाद अपने घर जा रही थी रास्ते में ही मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारते हुए हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। ताज्जुब की बात तो यह है कि उसी रोड पर पुलिस आगे वाहन चेकिंग भी करती रही।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts