बेखौफ अपराध: चंद कदमो की दूरी पर कर रही थी पुलिस वाहन चेकिंग और रास्ता चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका का स्नेच हुआ मोबाइल

फारुख हुसैन
मैगलगंज(खीरी): थाना क्षेत्र में झपटमारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सार्वजनिक जगहों पर भी वारदात करने से नहीं डर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कस्बा में ब्यूटी पार्लर संचालिका के हाथ से झपट्टा मार चोर मोबाइल छीन कर भाग गया। वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया।












