Others States

वो माँ थी, अपनी बच्ची की जान बचाने के लिये निहत्थी लड़ गई जंगली सुअर से और उसे मार डाला, मगर खुद की भी गवा दिया जान

आदिल अहमद

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली-तानाखार स्थित पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार में एक मां ने अपने ममता की मिसाल पेश की है। जंगली सूअर से अपनी बच्ची को बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर लड़ गई।

पाली-तानाखार के पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार निवासी 45 वर्षीय दुवशिया बाई और उसकी 11 वर्षीय बेटी रिंकी खेत में काम करने गए थे। इस दौरान जंगली सुअर ने बच्ची पर हमला कर दिया, तभी मां जान जोखिम में डालकर जंगली सुअर से लड़ गई। महिला बिना हार माने 25 मिनट तक जंगली सूअर से भिड़ती रही। इस जंग में मा ने लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया और जंगली सुअर को भी मार डाली।

जंगली सुअर के हमले से मां ने अपनी जान की कुर्बानी देकर बच्ची को बचा ली। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। वहीं घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर वन विभाग ने महिला के परिजनों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पसान भेज दिया गया है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts