ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमलगडहा में 27 जनवरी के दोपहर एक मकान की छत पर पड़ा शव स्थानीय नागरिको ने देखा तो पुलिस को इसकी सुचना दिया था। मौके पर मिले शव और स्थल को देख कर अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि युवक की हत्या कर शव यही छोड़ दिया गया है। मृतक की शिनाख्त मो0 इकराम उर्फ़ “छोटक” के रूप में हुई थी। उसी दिन मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला जैतपुरा पुलिस ने दर्ज किया था।
इसकी पुख्तगी के बाद पुलिस ने जब नुरुल हसन “टेंगर” उर्फ़ बाबु कुरैशी फरार था। पुलिस का शक और साक्ष्य और भी मजबूत हो गए और पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया। मुखबिर ने आज ब्रहस्पतिवार की सुबह जानकारी दिया कि नुरुल हसन “टेंगर” उर्फ़ बाबु कुरैशी पुत्र मो0 रफीक अपने आवास जे 26/75 कमलगढहा पर मौजूद है। जानकारी होने पर पुलिस ने छापा मार कर हत्या अभियुक्त नुरुल हसन “टेंगर” उर्फ़ बाबु कुरैशी पुत्र मो0 रफीक को अपनी हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ किया तो पहले वह न नुकुर करता रहा, मगर जब उसके खिलाफ सबूत की बात उसको पता चली तो आखिर वह टूट गया और उसने घटना कारित करना स्वीकार किया।
घटना का कारण पूछने पर उसने पुलिस को बताया कि वह चंदौली जनपद के थाना मुग़लसराय स्थित दुल्हीपुर में गोश्त का कारोबार करता है और उसकी मृतक “छोटक” से दोस्ती थी। दिनांक 26 जनवरी को वह अपने घर पर ही था, रात्रि करीब 8 बजे मै, मेरी पत्नी व मेरे बच्चे बल्लू, आहिल व यश एक साथ छत पर ही अन्नो चाची के कमरे में भोजन किये। जिसके बाद रात्रि करीब 11:00 से 11:15 बजे के दरमियान पान पत्ता खाने बाहर छोहरा पर बाबू पान वाले के यहां पीछे के दरवाजे से चला गया। उसके थोड़ी देर बाद पान पत्ता खा कर जब पीछे वाले दरवाजे से घर के अंदर आया तो चाचा के छत पर कुछ आवाज सुनाई दी, तब मैं सीढी चढकर चाचा के छत पर गया तो देखा कि “छोटक” मेरी पत्नी के साथ सोया था और आपस में दोनो बात कर रहे थे।
हत्या अभियुक्त नुरुल हसन “टेंगर” उर्फ़ बाबु कुरैशी ने बताया कि साहब मेरी बीबी मुझसे बेवफाई छोटक के साथ मिल कर कर रही थी। उन दोनों को एक साथ देख कर मैंने “छोटक” से कहा कि तुम यहां क्या कर रहे, तो वह कहने लगा कि मेरा इनसे पहले से सम्बन्ध है। अपनी पत्नी की बेवफाई जानकारी मैं अपना आपा खो बैठा मै उसे मारने लगा और फिर उसे धक्का दिया, वह गिर गया, तब मै उसके गले में जो लुंगी थी, उसी से उसका गला दबा कर मार दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…