ए0 पाण्डेय
वाराणसी: कैण्ट थानांतर्गत अर्दली बाजार क्षेत्र के आज बुद्धवार अर्दली बाजार चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान ने ऐपल कंपनी के विजलेंस टीम और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मोबाइल एसेसरीज की दुकानों पर छापे मार कर लाखो रूपये मूल्य की नकली मोबाइल एसेसरीज बरामद किया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
छापेमारी के ज़द में आई मिलन इंटरप्राइजेज के यहां से 39 कवर नकली एप्पल मोबाइल बैटरी, 58 नकली एप्पल मोबाइल चार्जर, 48 नकली एप्पल बैक पैनल, 28 नकली एप्पल फ्रंट पैनल, 8 नकली एप्पल मोबाइल कैमरा, 35 नकली एप्पल मोबाइल टच, 33 नकली एप्पल मोबाइल वाइब्रेंटटर, नकली एप्पल मोबाइल सिम ट्रे 4, नकली एप्पल मोबाइल स्पीकर 5, एप्पल नकली चार्जर कनेक्टर दो बरामद हुवे। इस क्रम में दुकानदार मिलन बिजलानी पुलिस के हत्थे चढ़ा। इसके अलावा आरबी मोबाइल शाप से 29 एप्पल नकली मोबाइल कवर सहित दुकान मालिक जरिया गुफरान और यीशु पुलिस के हत्थे चढ़े। तृषा मोबाइल से एप्पल कंपनी के नकली कवर 28, नकली एप्पल यूएसबी केबल दो सहित दुकानदार मालिक अमित मिश्रा, ओम कम्युनिकेशन महावीर मंदिर चौराहे से 295 नकली एप्पल कंपनी के मोबाइल कवर सहित दुकानदार महेश कुमार पुलिस के हत्थे चढ़े।
एप्पल कम्पनी के अधिकारियों ने बताया की लोगों द्वारा डुप्लीकेसी की लगातार कंपनी में की शिकायत किया जा रहा था। वहीं कैण्ट पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। अपर पुलिस आयुक्त सन्तोष कुमार सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की हमें पिछले कई दिनों से एप्पल कम्पनी के एसेसरीज की डुप्लीकेट सामान मोबाइल शाप पर बिक्री की सूचना मिली। कंपनी के शिकायत पर संज्ञान लेते हुवे कैण्ट थाना प्रभारी कों जांच करने के लिये कहा गया। जिसके सम्बन्ध में आज कैण्ट थाना प्रभारी प्रभुकान्त, अर्दली बाजार चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान के साथ अर्दली बाजार क्षेत्र के मोबाइल दुकानों पर की छापेमारी की गई है, जिसमें 300 से ज्यादा एप्पल कम्पनी के डुप्लीकेट एसेसरीज मिले है। जिस पर चौकी प्रभारी अर्दली बाजार ने एप्पल कम्पनी के अधिकारियो से मिली लिखित तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…