प्रमोद कुमार
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री लोगो के भुत और भविष्य के कृत्यों की जानकारी रखने का दावा करते है। मगर शायद शास्त्री जी अपने ही भाई का वर्तमान के सम्बन्ध में नहीं देख सके होंगे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके भाई पर आरोप है कि उन्होंने एक दलित युवती के शादी समारोह में घुस कर हाथो में असलहा लेकर धमकाया और मारपीट किया।
आरोप है कि इस दरमियान सौरभ गर्ग ने कट्टा दिखाते हुए दलित परिवार के सदस्य को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। वही इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति समारोह में लोगों को धमकाता और कट्टा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिख रहे लोगों की जानकारी के लिए टीम बनाई गई है। वीडियो की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक पोस्ट और वायरल वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे:
इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक फेसबुक यूज़र्स रामआसरे अहिरवार नामक व्यक्ति पोस्ट किया है,जिसके बाद ये जमकर वायरल हो रही है। राम असरे अहिरवार ने लिखा है कि ‘आपको दो इमेज और एक वीडियो दिख रहा होगा, इमेज में दिख रही इनकी सकल पर मत जाना ये दिखने में जितने शरीफ लग रहे हैं उतने हैं नहीं। एक का नाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री है, जो बड़ी ही चतुराई से अपने छोटे भाई के अपराधों को दबाते हैं। दूसरे का नाम शालिगराम गर्ग है, जो अत्याधिक गुंडा, दारुखोर और गंजेड़ी किस्म का इंसान है। ये मैं नहीं इस पोस्ट का वीडियो कहता है। यकीन ना हो तो आप खुद देख लें। जिसमें धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे पूज्य महाराज अहिरवार समाज की शादी में आते हैं और खूब आतंक काटते हैं। हवाई फायरिंग करते है 8 लोगों को मारते हैं। कुर्सियां तोड़ते हैं। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। अब आप जानना चाहेंगे कि इस गुंडे ने ऐसा किया क्यों, इसका कारण ये है कि इस अहिरवार परिवार ने इनके सम्मेलन में शादी करने से मना कर दिया था। इससे छोटे महराज भड़क गए और आ गये पिस्टल और अपने कुछ गुंडों के साथ। और दिखा दिया कि या तो शादी सम्मेलन से करो या हम करने नहीं देंगे।‘
फिलहाल पुलिस घटना की जाँच के लिए एक टीम का गठन करने की बात कह रही है। टीम कब तक इसकी जाँच कर लेगी ये भी नही कहा जा सकता है। फिलहाल धीरेन्द्र शास्त्री के भाई का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब हो कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री “भागवत कथा” के लिए देश भर में यात्रा करते हैं। इस दरमियान उन्होंने खुद के पास चमत्कारिक शक्तियां होने का दावा भी किया। अपने कार्यक्रमों में लोगो को भुत और भविष्य के कृत्य जानने का भी दावा करता उनका कई वीडियो चर्चा बटोर चूका है। जिसके बाद हाल ही में महाराष्ट्र के एक अंधविश्वास विरोधी संगठन ने उन्हें नागपुर में एक कार्यक्रम में चमत्कारी शक्तियों को प्रदर्शित करके दिखाने की चुनौती दी है। जिसके बाद ही धीरेन्द्र शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की अपनी मांग उठा दिया है जिसका समर्थन कई दक्षिणपंथी संगठन भी कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…