अनिल कुमार
मोतिहारी: कई ऐसी घटनाए कभी कभी सामने आ जाती है जिसको जानकार इंसान और इंसानियत पर तो भरोसा ही उठाना शुरू हो जाता है। एक इंसान किसी से 7 जन्मो का रिश्ता जोड़ता है तो एक विश्वास रहता है कि उसका जीवन साथी उसके लिए वफादार रहेगा। मगर वही जीवन साथी जब साजिश के तहत रिश्ता करे तो फिर रिश्तो पर भरोसा उठने लगता है।
घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है। महिला का नाम शिखा कुमार है। शिखा की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारपुर में नंद किशोर साहनी से हुई थी। नन्द किशोर दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। यहाँ शिखा की मुलाकात राजस्थान के निवासी महेंद्र गुज्जर से हुई और दोनों के बीच नजदीकिया ऐसी बढ़ी कि दोनों ने एक दुसरे के साथ ज़िन्दगी बसर करने की कसम खा लिया। शिखा एक दिन अचानक फुर्र हो जाती है। पति ने उसको तलाश किया नही मिली तो उसने इसकी सुचना अपने ससुरालीजन को दिया। सुचना मिलने पर ससुरालीजन नाराज़ हुवे और उन्होंने महेंद्र सहित उसके परिवार पर दहेज़ हत्या कर लाश गायब करवा देने का केस कर दिया।
परिजनों पर लगी एफआईआर में बताया गया कि मेरी बेटी की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब कर दिया। ऍफ़आईआर दर्ज होने के बाद मुसीबत का पहाड़ शिखा के पति और उसके परिवार पर पड़ गया और वह इस फरारी काटने लगे। आखिर भागते भागते पाँव थके तो सभी ने अदालत में सरेंडर करके ज़मानत लिया। ज़िन्दगी एक बेतरतीब हो चुकी थी और ज़िन्दगी इस मुसीबत से पनाह मांग रही थी। हिकारत और ज़लालत के 6 साल गुज़र गए।
वही दूसरी तरफ शिखा महेंद्र गुज्जर से राजस्थान में शादी करके अपनी जुन्दगी बसर करना शुरू कर दिया और महेंद्र से उसको दो बच्चे भी हो गये। मामला तो तब खुला जब पिछले दिनों शिखा अपने परिजनों से मिलने के लिए अपने घर न आकर अपने ननिहाल कोटवा थाना के जागिराहा आई थी। इसकी जानकारी शिखा के असली ससुरालियो को हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दिया तो पुलिस भी इस पर यकीन नही की और अपनी खुद की गुप्त जानकारी हासिल करने की कोशिश करने लगी। आखिर जब जानकारी पुख्ता हुई तो पुलिस ने शिखा के ननिहाल पर छापा मारा और शिखा को जिंदा हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लेने के बाद शिखा को पुलिस थाने लाकर पूछताछ शुरू किया तो आखिर शिखा ने पूरा सच सामने उगला। उसने बताया कि वह राजस्थान में रह रही थी जहां से उसने भागकर दूसरी शादी कर ली और उसे यह दूसरा बच्चा वहीं पैदा हुआ है। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस उसे महिला न्यायालय भेजकर 164 का बयान दर्ज कराएगी। इसके साथ ही पुलिस को गुमराह करने को लेकर उस पर केस दर्ज करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…