जगदीश शुक्ला
डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने संविधान बदलने को लेकर दिए जा रहे बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर निशाना साधा है। लालू प्रसाद यादव ने कहा है, ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार संविधान बदलने और समाप्त करने का दावा कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और इनके शीर्ष नेता इन पर कुछ कार्रवाई करने की बजाय इसके बदले उन्हें ईनाम स्वरूप चुनाव लड़वा रहे है।’
लालू यादव ने कहा, ‘संविधान की तरफ़ आँख उठाकर भी देखा तो इस देश के दलित, पिछड़ा और ग़रीब लोग मिलकर इनकी आँख निकाल लेंगे।’ लालू यादव ने कहा, ‘बार बार संविधान बदलने की बात कर ये क्या साबित करना चाहते हैं? हमारा संविधान बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा है, किसी ऐरे-ग़ैरे बाबा ने नहीं। लोकतंत्र में यकीन रखने वाले इस देश के न्यायप्रिय, अमनपसंद और दलित-पिछड़े तुम्हें औक़ात में ला देंगे। तुम कौन होते हो, संविधान बदलने वाले?’
बताते चले कि बीजेपी के कई नेता अपने बयानों में ये कह चुके हैं कि चार सौ पार का नारा इसलिए ही दिया गया है ताकि बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ संविधान में बदलाव कर सके। मेरठ से बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा है, ‘वक्त के साथ बदलाव ज़रूरी होता है। मोदी जी ने चार सौ पार का नारा दिया है, मोदी जी ऐसे ही कुछ नहीं बोलते हैं।’ अरुण गोविल ने संविधान में बदलाव से जुड़े सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि बदलाव ही प्रगति है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…