शाहीन बनारसी
वाराणसी: 19वीं सीनियर राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक जम्मू मे अयोजित हुई। जिसमे उत्तर प्रदेश की सुनीता गुप्ता (वाराणसी) की कप्तानी में महिला टीम ने रजत और पुरुष टीम में गोविंद (मुरादाबाद) की कप्तानी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विशेष बात ये रही कि उत्तर प्रदेश की महिला टीम में वाराणसी से 7 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबलों में जीत कर प्रदेश की टीम अपने पूल में प्रथम स्थान पर रही। क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश को व सेमी फ़ाइनल में महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में 5-4 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। मगर ये जीत का सफ़र फाइनल में आकर रुका और ममुलो अंतर से फाइनल में राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा।
यूपी महिला टीम के मैनेजर के पद पर वाराणसी से श्रीमती विजया पाण्डेय रही। टीम की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश रोल बाल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीलू मिश्रा, सह सचिव एम भावना ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बरेका से आर के सैनी और अलोक कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…