ए0 जावेद
वाराणसी: होली के रंग में सराबोर काशी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड आज एक भीषण सड़क हादसे ने इंसानियत को हिला कर रख दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि घटनास्थल का मंजर देख लोग सहम उठे। घटना वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र का है जहाँ आज रविवार की दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती समेत चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने ऐसा कुचला कि हादसे में महिला और दो बच्चो की मौत हो गई। वहीं चौथे की हालत गंभीर है। घायल को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
बताते चले कि हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर भयावह मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विशाल राजभर और कार चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से विशाल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इधर, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है। ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। मृत बच्चियों के पिता समेत अन्य परिजनों के चीख-पुकार की आवाज से सुनकर लोगों का दिल दहल गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…