शाहीन बनारसी
डेस्क: झांसी में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गये पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी के खुदकुशी से मौत प्रकरण में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “स्व। पुष्पेंद्र यादव की पत्नी की आत्महत्या, सत्ता में विश्वास की हत्या है। किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना दरअसल हत्या ही है।”
दरअसल, झांसी पुलिस ने आरोप लगाया था कि पुष्पेंद्र अपने दो साथियों के साथ 5 अक्टूबर, 2019 की रात वह मोठ थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान पर हमला करने के बाद उनकी कार लूटकर भाग रहा था। जिसके चलते पुलिस ने पुष्पेंद्र को गुरसराय थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में कथित तौर पर मार दिया था। पुलिस के मुताबिक उसके 2 साथी भाग निकले थे। पुलिस का ये भी आरोप है कि पुष्पेंद्र की कार से दो तमंचे कारतूस और मोबाइल भी बरामद किए गए।
वही इस एनकाउंटर को फर्जी बताकर पत्नी शिवांगी यादव और परिवार के सदस्यों ने इलाहाबाद हाई कोट में अपील दयार की थी, जिसमें एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करने का कोर्ट ने आदेश दिया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर पांच महीने पहले मोठ में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें पुष्पेंद्र की पत्नी शिवांगी यादव वादी थी। इस केस में तत्कालीन मोठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच सीबीसीआईडी कर रही है। झांसी के गुरसराय थाने में भी पुष्पेंद्र के भाई ने एक मामला दर्ज कराया था।
शिवांगी के आत्महत्या मामले में मिली जानकारी के अनुसार, शिवांगी यादव पति की मौत के बाद से जालौन के पिपरायां में अपने मायके में रह रही थीं, जहां मंगलवार (28 मार्च) रात उन्होंने फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गयी। हालांकि, शिवांगी यादव ने किस वजह से खुदकुशी की है, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना कल बुद्धवार सुबह की है जब शिवांगी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां चतुरा को शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो शिवांगी का शव दुपट्टे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद उनके होश उड़ गये। परिजनों ने तुंरत घटना की सूचना आटा थाने को दी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने घर वालों का बयान ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से किये गये ट्वीट में कहा गया, “योगी सरकार में फेक एनकाउंटर के कारण उजड़ गया हंसता खेलता परिवार! झांसी में सीएम के स्वजातीय पुलिसकर्मी द्वारा फेक एनकाउंटर में मृत हुए पुष्पेन्द्र यादव की पत्नी ने न्याय ना मिलने के कारण की आत्महत्या, अत्यंत दुःखद। सदमे में दादी की भी हो चुकी है मौत। सीएम योगी हैं इसके जिम्मेदार।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…