अजीत शर्मा
डेस्क: राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने जहां शनिवार को देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं रविवार को दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन के सत्याग्रह किया है। राजघाट पर आज कांग्रेस नेताओं ने जमकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। सत्याग्रह में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने भागीदारी निभाई।
इसके पूर्व आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे, भले ही उन्हें आजीवन संसद से अयोग्य घोषित कर दिया जाए या जेल में डाल दिया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा, मैं डरने वाला नहीं और सवाल उठाता रहूंगा। वहीं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया कि वह आलोचना करें, लेकिन किसी का अपमान न करें। रविशंकर ने मामले में कांग्रेस पर जानबूझकर कोर्ट से सजा निलंबित न करवाने का आरोप लगाया। कहा, कर्नाटक चुनाव में फायदा लेने के लिए राहुल नाखून कटाकर शहीद बनना चाहते हैं।
कल शनिवार को राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, मुझे इसलिए अयोग्य ठहराया गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री संसद में अडानी मुद्दे पर मेरे अगले भाषण से डरे हुए थे। यह पूरा खेल इस मुद्दे और उस पर सरकार की घबराहट से लोगों का ध्यान हटाने के लिए है। लेकिन, मैं संसद में रहूं या बाहर, सवाल पूछना जारी रखूंगा कि मोदी और अदाणी का रिश्ता क्या है। अदाणी की शेल कंपनियों में लगे 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। वहीं, पटना में रविशंकर ने कहा, अदाणी मामले से मुद्दे का लेना देना नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में प्रदर्शन किया। राहुल के समर्थन में मुंबई से सटे कल्याण शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर में रेलवे स्टेशन के पास रास्ता रोको धरना दिया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर सड़क को यातायात के लिए खाली कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ शनिवार को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और असम में प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने हाजरा इलाके में आशुतोष मुखर्जी रोड को अवरुद्ध किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘बदले की राजनीति करने और ‘लोकतंत्र को दबाने की कोशिश करने’ का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ नारेबाजी की।
कोलकाता में राज भवन के गेट के पास युवा कांग्रेस के 50 कार्यकर्ताओं को धरना देते देखा गया। इन कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर राहुल की अयोग्यता की निंदा करने वाला संदेश लिखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कई प्रदर्शनकारियों को वाहन में भरकर लालबाजार इलाके में स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कई प्रदर्शनकारियों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था और फिर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, बर्धमान पूर्व, बर्धमान पश्चिम और जलपाईगुड़ी सहित कई अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…