शाहीन बनारसी
अमेठी जिले में सारस और आरिफ की दोस्ती क्या मशहूर हुई, दुनिया की नज़र उस दोस्ती पर लग गई। एक घायल अवस्था में सारस आरिफ को मिला था। आरिफ ने उसको घर ले जाकर उसका इलाज किया। सारस को आरिफ की ये मुहब्बत रास आई और सारस आरिफ के साथ ही रहने लगा। कई वीडियो ऐसे है आरिफ के जिसमें देखा जा सकता है कि आरिफ के थाली में ही दोनों दोस्त यानी सारस और आरिफ खाना खा रहे है।
मगर दुनिया इसके बाद भी सुकून से नही बैठी और आरिफ और सारस की दोस्ती को तोड़ने के बाद सारस से दोस्ती करने को संगीन जुर्म आरिफ कर बैठा था उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, वन विभाग ने आरिफ को नोटिस भेजा है और पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अमेठी के उप प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से आरिफ को नोटिस भी भेजा गया है। आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस नोटिस और ऍफ़आईआर पर उतर प्रदेश वन विभाग की कड़ी आलोचनाये सोशल मीडिया पर हो रही है। मगर वन विभाग को इससे कोई फर्क तो नही पड़ता है।
बताते चले कि आरिफ की मुलाकात इस सारस से अगस्त 2022 में हुई थी। तब यह सारस घायल था। आरिफ ने उसकी जान बचाई तो वह आरिफ के परिवार के साथ ही रहने लगा। कई इंटरव्यू में आरिफ ने बताया कि वह दिन भर घूमने-टहलने के बाद भी फिर से उनके घर लौट आता है। आरिफ ने यह भी कहा कि न तो वह उसे कहीं बंद करते हैं और न ही कहीं बांधने की कोशिश करते हैं। यह तो बस सारस का प्यार है कि वह आरिफ के इर्द-गिर्द ही रहता है।
आरिफ और सारस के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी खूब हुए। वीडियो में देखा गया कि बाइक चलाते आरिफ के साथ-साथ यह सारस उड़ता है। हाल ही में वन विभाग की टीम आरिफ के घर से सारस को ले गए। पहले उसे समसपुर पक्षी विहार में रखा गया। अब उसे कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन किया गया है। इस मामले को लेकर अखिलेश यादव लगातार सवाल उठा रहे हैं क्योंकि वह खुद भी इस सारस से मिलकर आए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…