शाहीन बनारसी
वाराणसी: सीवर की समस्याओ से जूझते लल्लापुरा इलाके के लिए एक खुशखबरी की तरह यह सामने आया था जब नगर निगम की टीम के द्वारा कादीपूरा खुर्द स्थित मदरसे से लेकर एक मीनार वाली मस्जिद तक गड्ढे खोद कर सीवर लाइन बदलने का काम शुरू हुआ। इलाके के लोग इतना खुश हुवे कि काम में हाथ तक बटाने लगे। अपनी थोड़ी बहुत तकलीफों को दूर रख कर कई नवयुवक भी स्वयं सेवा करने लगे।
लोगो ने सम्बन्धित अधिकारियों से गुहार लगाया कि साहब जो काम बचा है उसको पूरा करवा कर इस खड्डे को बंद करवा दे। मगर अभी तक खड्डा ऐसा ही पड़ा हुआ है। लोगो को मुश्किल खड़ा करता ये खड्डा नगर निगम के ज़ेहन से शायद उतर गया है। इलाके के लोगो को तो खैर अब अंदाज़ हो गया है और खुद ही बच बचा कर चलते है। मगर नए मुसाफिर जब इधर से गुज़रते है तो हादसों का खतरा बना रहता है। लोग गुहार लगा रहे है मगर नगर निगम शायद अभी काफी व्यस्त है उसके पास फुर्सत नही है इसको देखने की। देखना होगा कि आखिर कब नगर निगम इस नींद से जागता है और खड्डे को बंद करके रास्ता चलने योग्य बनाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…