आदिल अहमद
डेस्क: ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों को वुजू में हो रही दिक्कत के मामले में दाखिल अंजुमन मसाजिद इन्तेज़मियां कमेटी की याचिका पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने वुजू और इस्तिनजाख्वाना की मस्जिद में व्यवस्था करने की मांग पर जिला अधिकारी को बैठक करने का निर्देश दिया है।
अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद कमिटी की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट हुजैफा अहमदी ने कहा कि मस्जिद का वजूखाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद है क्योंकि वुजू उस जगह पर है जहां शिवलिंग पाए जाने का दावा किया गया था। उस जगह को सुप्रीम कोर्ट ने सील करने का आदेश दिया था। वुजू की व्यवस्था एक ड्रम में पानी रख कर की गई है। रमजान के दौरान नमाजियों की अधिक संख्या के चलते समस्या आ रही है। अहमदी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ये स्पष्ट था कि सील करने का निर्देश मुसलमानों के धार्मिक अधिकार को प्रतिबंधित नहीं करेगा। इसमें वुज़ू शामिल है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वुजू के लिए पानी उपलब्ध कराने की मौजूदा व्यवस्था है। शौचालय के संबंध में मेहता ने कहा कि एंट्री एक तरफ से है इसलिए दिक्कत हो सकती है। अहमदी ने कहा कि फिलहाल के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कर दी जाए। इस पर मेहता ने कहा कि मोबाइल टॉयलेट पर अधिकारियों को निर्णय लेना होगा। ध्यान रखना होगा कि इससे कहीं परिसर की पवित्रता न प्रभावित हो। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और बैठक बुलाकर दिक्कत का हल निकालने के लिए कहा है। मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
बताते चले कि पिछले साल मई में निचली अदालत के आदेश पर हुए मस्जिद के सर्वे में वजूखाने में शिवलिंग जैसी रचना मिली थी। मस्जिद कमिटी ने उसे फव्वारा बताया था, लेकिन हिंदू पक्ष ने उसे औरंगजेब के आदेश पर तोड़े गए काशी विश्वनाथ मंदिर का मूल शिवलिंग बताया था। तब सुप्रीम कोर्ट ने पूरी जगह को संरक्षित रखने के लिए सील करने का आदेश दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…