शाहीन बनारसी
डेस्क: कथित सेक्स स्कैंडल मामले में चर्चित हुवे हासन लोकसभा सीट से एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी सांसद प्रज्वल रेवन्ना और परिवार पर कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आज कर्णाटक पुलिस ने कथित सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवीगौड़ा के पुत्र और सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को अंतरिम ज़मानत न मिलने के बाद हिरासत में ले लिया है।
एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे हैं। इस समय वो विधायक हैं। पुलिस के मुताबिक़ पीड़ित महिला पुलिस को हुनसूर से मिली हैं और पुलिस इस समय उनसे जानकारियां जुटा रही है। इसी बीच पुलिस ने अपहरण के इस मामले में रेवन्ना के सहयोगी सतीश बाबू उर्फ़ सतीश बाबन्ना को गिरफ़्तार किया है। बाबन्ना को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एचडी रेवन्ना के पुत्र और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए। हासन में पोलिंग के ठीक पहले यह समस्त कथित सेक्स स्कैंडल वीडियो वायरल होना शुरू हो गया। जिसके बाद उसी रात एसआईटी का गठन हुआ और प्रज्वल रेवन्ना पोलिंग के दिन ही अपना वोट डाले बिना सुबह 3:35 की फ्लाईट से जर्मनी चले गए।
विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि किया है कि डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के द्वारा रेवन्ना जर्मनी गए है और वही है। दूसरी तरफ कर्णाटक के सीएम ने पत्र लिखा कर रेवन्ना का पासपोर्ट कैंसिल करने का अनुरोध किया है। वही प्रज्वल रेवन्ना के वकीलों ने प्रज्वल को एसआईटी के सामने पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय माँगा है। आज उनके पिता विधायक एचडी रेवन्ना की हिरासत प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें और बढ़ा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…