शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी निकाय चुनाव में मतदान 4 मई को होना है। वाराणसी में आज प्रचार शाम 6 बजे थम जायेगा। इस दरमियाना लगभग हर एक वार्ड में प्रत्याशी अपना जोर लगाये हुवे है। वाराणसी का आदिविशेश्वर वार्ड बेहद सुर्खियों में है क्योकि भाजपा इस सीट पर कभी सफलता नही पा सकी है। इस बार इस सीट को जीतना भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बना रहा है। इस वार्ड में सपा-कांग्रेस-भाजपा और निर्दलो के सियासी जंग बड़ी दिलचस्प है।
शाहीन: आप निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में है, क्या कहना चाहेगे अपनी संभावनाओं पर?
विक्की खान: देखिये हमने पार्टी से टिकट माँगा था और पार्टी ने किसी और को टिकट दिया वह पार्टी का फैसला था। मगर क्षेत्र की जनता ने हमको चुनाव लड़ने के लिए कहा और बतौर निर्दल प्रत्याशी मैं अपने परिवार जो मेरी क्षेत्र की जनता है उनके सामने हु। उनका अपार जन समर्थन मिल रहा है। लोग अपना स्नेह दे रहे है। मैं उनके बीच पला और बढ़ा हु। मैं उनके परिवार का सदस्य हु। हर घर मुझको अपने बेटे जैसा ही मानता है।
शाहीन: आपके चुनाव में क्या वायदे है जनता से ?
विक्की खान: देखे वायदा बड़े नेता लोग करते है। मैं आवाम का खिदमतगुज़ार हु और उनकी खिदमत करता रहता हु। अवाम मेरे पिछले कार्यकाल के कामो को देख रही है। वायदे टूटते है। हम अपनी कोशिश और अपने फ़र्ज़ को अंजाम देते है। हमारा फ़र्ज़ है आवाम की खिदमत, जिसको अंजाम देने की मैं पूरी कोशिश करता हु।
शाहीन: इलाके के आवाम के लिए आपका क्या सन्देश है?
विक्की खान: मेरा कोई सन्देश नही है। मैं गुज़ारिश कर सकता हु। मेरी अपने इस परिवार के सदस्यों से गुज़ारिश है कि जो मुहब्बत आपने अपनी मुझे बक्शी है। पोलिंग के दिन 4 मई को मेरे चुनाव निशान ‘आम’ के सामने वाला बटन दबा कर मुझे विजय दिलवाए। इंशा अल्लाह हमेशा आपके बीच रहने वाला आपका ये बेटा, भतीजा, भाई आपके साथ हर सुख दुःख में खड़ा रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…