Others States

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, पांच गिरफ्तार

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास बुधवार देर रात फिर धमाका हुआ है। बताते चले कि बीते छह दिनों में ये तीसरी बार है जब स्वर्ण मंदिर के पास हल्का धमाका हुआ है। पंजाब पुलिस ने बताया है कि धमाकों के इन मामलों में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके वाली जगह को सील कर दिया गया है।

पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट कर दावा किया कि अमृतसर में हुए हल्के धमाकों के केस को सुलझा लिया गया है। इन मामलों में पंजाब पुलिस गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। इन धमाकों में किसी के घायल होने की कोई ख़बर नहीं है। गौरतलब है कि पहला धमाका 6 मई, दूसरा 8 मई और तीसरा 10-11 मई की रात को हुआ।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts