तारिक खान
प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिली आकृति जिसको वादी मुकदमा द्वारा शिवलिंग होने का दावा किया जा रहा है और मस्जिद कमेटी द्वारा फव्वारा होने का दावा किया जाता है का एएसआई से वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने साफ़ साफ़ एएसआई से कहा है कि यह सर्वेक्षण उक्त आकृति को बिना नुक्सान पहुचाये किया जाए।
वाराणसी कोर्ट ने 14 अक्टूबर को ‘शिव लिंग’ की आयु पता करने के लिए इसकी वैज्ञानिक जांच करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। बताते चले कि ज्ञानवापी मस्जिद में बने वज़ुखाने के कुंड में एक आकृति को वादी मुकदमा द्वारा शिवलिंग होने का दावा किया गया था। जबकि अंजुमन मसाजिद इंतेजामिया कमेटी ने इस आकृति को वजूखाने का टुटा हुआ फव्वारा होने का दावा किया था। इस मामले में कई याचिकाए वाराणसी की निचली अदालतों में विचाराधीन है साथ ही हाई कोर्ट इलाहाबाद में भी विचाराधीन है। इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट में भी इस सम्बन्ध में एक याचिका लंबित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…