तारिक खान
डेस्क: कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल का मुद्दा हावी रहा था। बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के वादे को भगवान हनुमान (बजरंग बली) का अपमान बताया था। अब जब कर्णाटक में कांग्रेस सत्ता में आ गई है तो मौलाना अरशद मदनी ने कांग्रेस को उसका वायदा याद दिलाया है। मौलाना अरशद मदनी ने के बजरंग दल पर पाबंदी लगाने के के लिए कहा, ‘अगर कांग्रेस ने 70 साल पहले इस संगठन पर पाबंदी लगा दी होती तो मुल्क बर्बाद न होता।’
मौलाना अरशद मदनी के बयान पर अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मौलाना मदनी को बजरंग दल के बजाय खुद के विचार देखने चाहिए। उन्होंने कहा, ’70 साल पहले तो बजरंग दल का जन्म भी नहीं हुआ था। बजरंग दल देश की शक्ति है। यह मूल्यों के लिए खड़ा होता है।’
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने 1992 में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन ट्रिब्यूनल ने विस्तृत जांच के बाद सबूतों के आधार पर यह कहा कि इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का कोई आधार नहीं है। और फिर बैन वापस ले लिया गया। अगर फिर से वही गलती की जाती है तो इसके परिणाम भी वही होंगे। मौलाना को खुद के विचार देखने चाहिए। देवबंदी विचारधारा में मुस्लिम तबके कुछ लोगों को जिहाद के नाम पर भड़काया जाता है। यह जिहाद देश के लिए ख़तरा है। यह कानून के लिए खतरा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…