शाहीन बनारसी
डेस्क: जाने माने फिल्म अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का शव आज संदिग्ध परिस्थितियो में उनके फ़्लैट में मिला। उनके घर के वाचमैन उनको लेकर अस्पताल आये थे जहा चिकित्सको ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दिया है। वह मुंबई के अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में अपने नौकर के साथ रहते थे।
9 अगस्त 1990 को उत्तराखंड में जन्मे आदित्य सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। बाद में उन्होंने फ़िल्म और टीवी शोज़ में भी काम किया। उन्हें ‘स्प्लिट्सविला’ को लेकर चर्चा मिली। वो कास्टिंग डायरेक्ट भी थे। आदित्य सिंह राजपूत ने छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। वो टीवी कमर्शियल, टीवी सीरियल और सिनेमा में छोटे छोटे किरदार निभाया करते थे। 2008 में अजय देवगन और काजोल की फ़िल्म ‘यू मी और हम’ में भी उन्होंने काम किया था। टीवी में ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये है आशिकी’ और ‘स्प्लिट्सविला’ शामिल है। उन्होंने अपनी सेलिब्रिटी डिजाइनिंग क्लोथिंग लाइन ‘पॉप कल्चर’ भी शुरू की थी। उनके परिवार में माता और बहन है। उनके पिता नरेंद्र सिंह का देहांत हो चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…