शाहीन बनारसी
वाराणसी: प्रदेश में चल रहे निकाय चुनावों में पहले चरण का मतदान हो चूका है। इस पहले चरण में वाराणसी नगर निगम हेतु भी मतदान हो चूका है। प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। महीने से चली आ रही चुनावी गहमा गहमी आराम तलब कर रही है। मतों की गिनती 13 मई को होगी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम सुरक्षित प्रशासन ने रखवा दिया है।
शहर के मध्य स्थित वार्ड लल्लापुरा खुर्द से सपा ने संदीप कुमार ‘डब्लू’ को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने अपने सेटिंग पार्षद प्रिंस राय ‘खगोलन’ को चुनाव मैदान में एक बार फिर मौका दिया जबकि भाजपा ने महेंद्र सिंह पर विश्वास जताया। चुनाव यहाँ पर त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है। चुनाव तीनो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर वाला नज़र आ रहा है। जीत का ऊंट किस करवट बैठे इसकी गारंटी इस समय तो कोई नही ले सकता है क्योकि तीनो ही प्रत्याशियों ने लगभग 30 फीसद पड़े मतो पर अधिकता का अधिकार जताया है।
इलाके के हमारे जानकार सूत्र बताते है कि किसी बूथ पर सपा का प्रदर्शन भारी है तो किसी पर भाजपा और किसी पर कांग्रेस का। ऐसे में जीत हार का अंतर शायद महज़ 2-4 सौ वोटो का हो तो कोई अचम्भा नही होगा। रविकांत नगर में कोई दल अच्छा प्रदर्शन करता दिखाई दे सकता है तो बादशाहबाग़ में कोई और वही अन्य इलाकों में किसी और का प्रदर्शन भारी दिखाई दे सकता है। सब मिला मतदाताओं ने इस वार्ड में कोई ख़ास रूचि नही दिखाई और मतदान काफी ज्यादा कम होने से सभी के सियासी समीकरण असमंजस में है। मगर तीनो के बीच दिलचस्प मुकाबिला होना तो निश्चित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…