ईदुल अमीन
वाराणसी: प्रदेश में चल रहे निकाय चुनावों में पहले चरण का मतदान हो चूका है। इस पहले चरण में वाराणसी नगर निगम हेतु भी मतदान हो चूका है। प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। महीने से चली आ रही चुनावी गहमा गहमी आराम तलब कर रही है। मतों की गिनती 13 मई को होगी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम सुरक्षित प्रशासन ने रखवा दिया है।
काफी बड़ा होने के बाद यह वार्ड चर्चा में है। यहाँ भाजपा ने मोहन की पत्नी को अपना टिकट देकर खड़ा किया है। वही सपा ने सलेमपुर वार्ड के वर्त्तमान पार्षद मुमताज़ खान की पत्नी शाजिया खान को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने अपने लिए जीत की हैट्रिक लगा चुके साजिद अंसारी की पत्नी को टिकट दिया है। इस सीट पर भाजपा कभी भी चुनावी जंग में नही आती है। लगभग ढाई वार्ड को मिलाकर बने इस वार्ड में मतदाताओं ने मतदान में कोई ख़ास दिलचस्पी नही दिखाई और महज़ 40 फीसद के करीब मतदान हुआ।
इस सीट पर मामला आमने सामने के मुकाबिल है। जिसमे साजिद अंसारी और मुमताज़ खान यानी दोनों ही दो अलग अलग वार्ड के पार्षद है। कांग्रेस और सपा तथा भाजपा के अलावा इस वार्ड में कोई और अन्य प्रत्याशी नही था। चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी तो चुनाव में उतारा मगर कभी भाजपा संघर्ष की स्थिति में नही थी। बुनकर बाहुल्य इलाका होने के कारण मतदान अधिक होने की लाख उम्मीद थी। मगर मतदान उतना हुआ ही नही। कांटे की टक्कर में शुरू हुआ मतदान आखिर जब समाप्त हुआ तो पलड़ा थोडा सरसरी तौर पर तो सपा का भारी दिखाई दे रहा है। मगर जितना अधिक हार जीत का अंतर होने की उम्मीद थी वह नही रहने की संभावना है। हार जीत का अंतर काफी कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…