आफ़ताब फारुकी
डेस्क: शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे धड़े के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा है कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का भले ही बंटवारा न हुआ हो लेकिन उनकी पार्टी के हिस्से में 19 सीटें रहेंगी। शिवसेना ने पार्टी टूटने से पहले पिछले लोकसभा चुनाव में 19 सीटें जीती थीं। संजय राउत का दावा इसी नंबर से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा, “भले ही हमारे कुछ सांसद दल बदलकर चले गए हों, शिवसेना की जीती सीटें हमारे साथ रहेंगी।” संजय राउत ने ये भी कहा कि महाविकास अधाड़ी के घटक दल एनसीपी और कांग्रेस की जीती चार सीटें भी उनके साथ रहेगी। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी के तीनों घटक दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है।
उन्होंने कहा, “लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हम एक होकर लड़ेंगे। महाविकास अघाड़ी का वज्रमूठ मौजूदा सरकार को हरा देगा।” संजय राउत ने ये भी माना कि सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन में अभी तक कोई फ़ैसला नहीं हुआ है और इस सिलसिले में बातचीत अभी शुरुआती दौर में है।
बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 के अप्रैल-मई में होने हैं और अगले साल के अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी होना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…