Varanasi

मो0 हैदर गुड्डू हुवे सपा अल्पसंख्यक सभा के वाराणसी महानगर अध्यक्ष नियुक्त, सपाइयो ने किया फुल माला पहनाकर स्वागत

शाहीन बनारसी

वाराणसी: समाजवादी पार्टी ने अपनी भंग पड़ी स्थानीय इकाइयों को दुबारा नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत प्रदेश में कई जिले के अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति किया है। इस क्रम में मो0 हैदर ‘गुड्डू’ को वाराणसी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमती पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी द्वारा किया गया है। नियुक्ति की सुचना आने पर वाराणसी के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा सहित कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मो0 हैदर ‘गुड्डू’ को इस नियुक्ति पर बधाई दिया और उनका माला पहना कर स्वागत किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts