ए0 जावेद
वाराणसी: आस्था अपना जज्बा रखती है। इसका जीता जागता उदहारण वाराणसी में आपको देखने को मिल सकता है जहा तेलंगाना से काशी दर्शन हेतु 1200 किलोमीटर की यात्रा कर तीर्थ यात्री आये है। इनमे गौजूला संबैया अपने दो अन्य साथी सहित दर्शन हेतु आये है। विश्वनाथ धाम में आज उन्होंने दर्शन पूजन किया।
गौजूला संबैया बताया कि वह अपनी माता के प्रेम एवं उनके स्वप्न में दिए गए आदेश का पालन करने हेतु अपने दो अन्य साथियों के साथ लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा 14 दिवस में साइकिल से पूर्ण कर काशी आए और अपनी स्वर्गीय माता जी की आत्मा की शांति हेतु काशी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इस दरमियान थाना चौक पर दर्शनार्थियों ने विश्राम करने के किया।
उनके विदा होते समय प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र द्वारा इनको अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला एवं काशी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अन्य जानकारी करने पर पता चला की श्री गौजूला सांबैया अपने खर्च पर एक गौशाला चलाते हैं। सम्मान पाकर सभी दर्शनार्थियों ने कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा कर चौक पुलिस को धन्यवाद दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…