शाहीन बनारसी
डेस्क: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सिसोदिया दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले और उसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने सोमवार को कहा कि वो 14 जुलाई को बेल याचिका पर सुनवाई करेंगे।
गौरतलब हो कि मनीष सिसोदिया को इसी साल 26 फ़रवरी को गिरफ़्तार किया गया था और वो तबसे हिरासत में ही हैं। सिसोदिया ने 28 फ़रवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफ़ा दिया था। अभी दो दिनों पहले ही ईडी ने उनकी दो संपत्तियों को सीज किया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने ईडी पर हमला बोलते हुवे कहा था कि यह जब मनीष के खिलाफ ईडी को कुछ नही मिला तो लोगो को भ्रमित करने के लिए 2005 और 2018 में खरीदी गई संपत्ति को ईडी ने सीज़ किया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मनीष सिसोदिया की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने सिसोदिया की पत्नी के गंभीर रूप से बीमार होने का हवाला देते हुए मामले की सुनवाई की अपील की। इसके बाद बेंच ने कहा कि इस मामले पर 17 जुलाई को सुनवाई होनी थी लेकिन हम इसे 14 जुलाई को ही सुनेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…