Varanasi

रंगदारी मांगने का आरोपी सचिन अवैध असलहे सहित चढ़ा चेतगंज पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की चेतगंज पुलिस को आज उस समय सफलता हाथ लगी जब रंगदारी मांगने का एक आरोपी सचिन अवैध असलहो सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन जयसवाल पुत्र स्व0 विनोद कुमार जयसवाल थाना चेतगंज स्थित सेनपुरा का निवासी है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सचिन ने कुछ दिनों पहले ही बड़ी पियरी निवासी मनोहर पाण्डेय से रंगदारी मांगी थी। जिसकी शिकायत मिलने पर थाना चेतगंज में मुकदमा दर्ज कर सचिन की खोजबीन शुरू हो गई थी। सचिन का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है और हत्या तथा लूट जैसे गम्भीर अपराधो मे वह पहले भी जेल जा चूका है।

सचिन के गिरफ़्तारी हेतु थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में बनी टीम में एसआई अनन्त कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार, हे0का0 कुलदीप सिंह, का0 एजाज हुसैन शामिल थे। पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर आज अहल-ए-सुबह सचिन को मय अवैध असलहा गिरफ्तार कर लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts