अजीत शर्मा
डेस्क: भारत ने कुवैत को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से हरा कर एसएएफ़एफ़ फ़ुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है। ये भारत का नौवां खिताब है। भारत और कुवैत की टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबर रही थी्ं। मैच के 38वें मिनट में भारत के ललियानज़ुआला छंगते ने शानदार गोल करते हुए टीम को बराबरी दिलाई। कप्तान सुनील छेत्री ने कुवैत के पेनाल्टी बॉक्स में गेंद सहल अब्दुल समाद की ओर बढ़ाई। सहलने छंगते को पास दिया और छंगते ने टीम इंडिया को मैच में बराबरी दिला दी।
कुवैत और भारत का इस टूर्नामेंट में ये दूसरा मैच था। इससे पहले ग्रुप स्टेज के मैच में दोनों टीमों ने एक-एक कर मैच ड्रॉ कर लिया था। भारत और कुवैत दोनों ने सेमिफ़ाइनल में कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के मैच निर्धारित समय में ड्रॉ रहे थे। सेमिफ़ाइनल में भारत ने पेनाल्टी शूट-आउट में लेबनान को 4-2 से हराया था। उधर कुवैत ने दूसरे सेमिफ़ाइनल में बांग्लादेश को एक्सट्रा टाइम में एक- शून्य से मात दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…