तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक गांव में भीड़ ने तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई की। पिटाई की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाकी दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में पिटाई करने वालों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है।
एसपी मिश्रा ने बताया है, ‘चोर की पिटाई में शामिल ग्रामीणों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया और वीडियो के माध्यम से पहचान कर कानून को हाथ मे लेने वाले ग्रामीणों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।’ इस घटना से जुड़े वायरल वीडियो में चार-पांच लोग एक व्यक्ति को डंडे से पीट रहे हैं। उसके सिर से खून निकल रहा हैं। इसी बीच एक युवक पिटाई करने वाले लोगों को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो लोग नहीं रुकते। वहीं दूसरी और गांव के कुछ लोग दो अन्य लोगों को पीट रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…