Asian Game Hockey: India defeated Uzbekistan 16-0, Mandeep scored a hat-trick of goals
शफी उस्मानी
डेस्क: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में उज़्बेकिस्तान को 16-0 से हरा दिया है। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह की ग़ैर-मौजूदगी में भारतीय टीम ने ये बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने पहले क्वार्टर में उज़्बेकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बनाई है जिसके बाद सेकंड हाफ़ तक टीम का स्कोर 7-0 हो चुका था। इस दौरान मनदीप सिंह ने गोल की हैट्रिक भी लगाई।
भारतीय हॉकी टीम अगर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतता है तो उसे 2024 पेरिस ओलंपिक्स में सीधे एंट्री मिल जाएगी। चीन के हांगज़ो में 19वें एशियाई गेम्स चल रहे हैं। भारत ने अब तक पांच मेडल अपने नाम कर लिए हैं।
इसके अलावा भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है और तैराकी में श्रीहरि नटराज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जो आज ही खेला जाएगा। भारत से 655 खिलाड़ी 19वें एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं, जो 23 सितंबर से चीन के हांगज़ो में चल रहा है, जिसका समापन 8 अक्टूबर को होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…