ए0 जावेद
वाराणसी: किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुस्तैद वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साठे का जुलूस मुकम्मल करवाया। इस दरमियान एसीपी दशाश्वमेघ के नेतृत्व में इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा, इस्पेक्टर चेतगंज वेद प्रकाश राय अपने दल बल के साथ जुलूस को मुकम्मल करवाने में मशगुल रहे।
अंजुमन हैदरी, इमाम बाड़ा शब्बीर-ओ-शब्दर से निकला यह साठे का जुलुस दालमंडी, नई सड़क, शेख सलीम फाटक, काली महल और पितृकुण्ड होते हुए दरगाह-ए-फातमान पहुंचा। जुलुस में अंजुमन जव्वादिया की जानिब से मौलाना सय्यद युसूफ मसदी ने पितृकुंड पर लगे मंच पर तक़रीर किया और शहादत-ए-हुसैन का ज़िक्र किया। जुलुस में हुसैन के अज़ादार सिक्कड़ का मातम करते हुए दरगाह-ए-फातमान पहुंचे। दालमंडी से लेकर जुलुस गुजरने वाले हर रास्तो पर सबील चली। सबील में नन्हे अज़ादार लोगो को पानी पिलाते नज़र आये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…