Sports

एशियन गेम्स: 50 मीटर 3-पी मुकाबले में भारतीय पुरूष टीम ने जीता गोल्ड

मो0 शरीफ

डेस्क: चीन में चल रहे एशियन गेम्स में 50 मीटर राइफ़ल 3-पोज़िशन मुक़ाबले में पुरुष टीम ने गोल्ड जीता है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने इस मुक़ाबले को जीत कर देश के लिए शूटिंग में पांचवा गोल्ड जीत लिया है।

शुक्रवार को ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल की टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर जीता है। गुरुवार को सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता था। वही प्रधानमंत्री मोदी ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण को जीत की बधाई दी है।

Banarasi

Recent Posts