प्रमोद कुमार
मऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण के लाख कार्यक्रम चलाये जा रहे है मगर लगता है कि मऊ जनपद के मधुबन पुलिस के लिए यह महिला सशक्तिकरण केवल कागज़ी घोड़े दौडाने का काम है। इसका जीता जागता आज उदहारण देखने को मिला जब एक किशोरी से छेड़खानी कर रहे मनचलों को रोकने वाले युवक की मनचलों ने जमकर पिटाई कर दिया। वही जब पीड़ित किशोरों के परिजन मधुबन थाने के दुबारी चौकी पहुचे और चौकी इंचार्ज को लिखित शिकायत किया तो उनकी शिकायत भी दर्ज नही हुई।
इस दरमियान मनचलों से अनिल मौर्या की हाथापाई हुई जिससे क्षुब्ध मनचलों ने बैरियाडीह पुल पर अनिल मौर्य को घेर कर बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दिया। इस बीच पीडिता के परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर वह लोग दुबारी चौकी गए और घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर चौकी इंचार्ज को देकर इन्साफ की गुहार लगाया। इसी बीच बताया जाता है कि मनचलों की पिटाई से घायल युवक अनिल मौर्या भी पुलिस चौकी पहुच गया। वही जानकारी के अनुसार दुबारी चौकी इंचार्ज मामले में सुलह समझौते का इंतज़ार कर रहे है और समाचार लिखे जाने तक शिकायत दर्ज नही किया और न ही किशोरी का बयान दर्ज करवाया।
इस संबंध में जब हमारे द्वारा दुबारी चौकी प्रभारी सुशील दुबे से बात की गई तो चौकी प्रभारी ने मामला गाँव के आपसी झगड़े का बताते हुवे कहा कि दोनों पक्षों में गाँव के अन्दर आपसी झगड़ा हुआ है और उसके बाद यह शिकायती पत्र पड़ा है। जब छेड़खानी की बात पूछी गई तो चौकी प्रभारी ने कहा कि मामला सिर्फ आपसी झगड़े का है। वही तहरीर के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि इससे अधिक मै कुछ नही कहूँगा आपको जो लिखना है लिखे दे।
इसी दम्रियान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि छेड़खानी के बाद मौके से भागते हुवे मनचलों की तस्वीर है। पीडिता के परिजनों का आरोप है कि वह तस्वीर भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। मगर पुलिस शिकायत दर्ज करने के बजाये सुलाह कर लेने की सलाह दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…