मो0 कुमेल
डेस्क: गुवाहाटी में बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप से पहले खेला जाने वाला वॉर्म-अप मैच रद्द हो गया है। शनिवार को बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई। टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी चुनी लेकिन इसके बाद फिर बारिश आ गई और यह शुरू भी नहीं हो सका। आखिरकर अंपायरों ने शाम छह बजे से कुछ पहले यह मैच रद्द करने की घोषणा कर दी।
वॉर्म-अप मुक़ाबले शुक्रवार को शुरू हुए। पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया तो दूसरे मुक़ाबले में बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद पाकिस्तान को न्यूज़ीलैंड ने हाथों हार का सामना करना पड़ा। रविवार को कोई वॉर्म-अप मुक़ाबला नहीं है। वहीं 2 अक्टूबर यानी सोमवार को इंग्लैंड और बांग्लादेश गुवाहाटी में खेला जायेगा।
इसके बाद 3 अक्टूबर को भारत-नीदरलैंड के अलावा पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में मुक़ाबला होना है। इसके बाद ये टीमें 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप के मुक़ाबले में आपस में भिड़ेंगी जहां पहला मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद में होना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…