ईदुल अमीन
डेस्क: एशियन गेम्स की हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 के रिकॉर्ड अंतर से हरा कर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। भारत अपने पूल के सभी चारो मैच जीत कर सेमीफ़ाइनल में पहुंच गया है। शानदार फ़ॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक रिकॉर्ड 46 गोल किए हैं।
तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में पाकिस्तान के फाउल पर भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिसे कप्तान ने गोल में तब्दील कर मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की। अगले ही मिनट कप्तान ने एक और गोल दाग दिया। चार मिनट बाद पाकिस्तान की तरफ़ से पहला गोल सुफ़ियान मोहम्मद ने किया। 41वें मिनट में भारत ने तो इस क्वार्टर के अंतिम मिनट में पाकिस्तान ने गोल कर स्कोर 7-2 कर दिया।
अंतिम क्वार्टर में भारत की ओर से दो और गोल दागे गए और इस तरह मैच का नतीजा 10-2 से भारत के पक्ष में रहा। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने चार, तो वरुण ने दो और ललित, मनदीप, सुमित और शमशेर ने एक-एक गोल किए। यह पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हॉकी मैच में किसी भी टीम ने 10 गोल दागे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…