राहुल गाँधी कुलियों और ऑटो ड्राईवर से मुलाकात करने पहुचे आनंद विहार रेलवे स्टेशन

तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुलियों से मुलाकात करने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कुली जैसे कपड़े पहने और सामान भी उठाया। रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा- ‘बहुत खुशी महसूस हुई कि हम आटो ड्राइवरों और कुलियों से मिलने के लिए राहुल गांधी आए। उन्होंने हमारी समस्याएं जानी और कहा कि उसे आगे तक ले जाएंगे ताकि समस्याओं का हल हो सके।’












