Sports

एशियन गेम्स: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, फ़ाइनल में पहुँची

तारिक़ खान

डेस्क: एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फ़ाइनल में जगह बना ली है। सेमी फ़ाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया। भारत के कप्तान रितुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया।

वही बांग्लादेश की टीम कुछ ख़ास नहीं कर पाई और 20 ओवरों में नौ विकेट पर 96 रन ही बना पाई। बांग्लादेश की ओर से जाकिर अली ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि परवेज़ हुसैन ने 23 रन बनाए। भारत की ओर से साई किशोर ने 12 रन देकर तीन विकेट लिये। जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए।

भारत ने 97 रनों का लक्ष्य एक विकेट के नुक़सान 10वें ओवर में ही हासिल कर लिया। हालाँकि पिछले मैच के हीरो यशस्वी जायसवाल बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। लेकिन कप्तान रितुराज और तिलक वर्मा ने भारत को आसानी से जीत दिला दी। रितुराज ने 40 और तिलक वर्मा ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली।

Banarasi

Recent Posts