ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र स्थित देहलूगली में आज चाक़ू मार कर एक युवक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक का नाम आसिफ तनेजा (45) बताया जा रहा है। इस घटना में घायल स्थानीय थाने का एचएस है और घटना कारित करने वाले युवक का भी अपराधिक इतिहास है। घटना भवन निर्माण में बकाया राशि मांगने को लेकर हुई बताया जा रहा है।
घटना के सम्बन्ध में घायल आसिफ तनेजा के बताये अनुसार बेनिया टेलीफोन एक्सचेंज स्थित कसाई मुहाल निवासी जाहिद उर्फ़ जाहिद बाबा के ऊपर भवन निर्माण से सम्बन्धित लगभग 14 लाख रुपया आसिफ तनेजा का बकाया था। जिसके सम्बन्ध में आसिफ तनेजा के द्वारा बार बार तकादा किया जा रहा था और आरोपी जाहिद बाबा के द्वारा दो चार दिन का हर बार समय माँगा जा रहा था।
कौन है आरोपी जाहिद बाबा ?
आरोपी जाहिद बाबा का पूरा नाम मो0 जाहिद खान है। वर्ष 2020 के लाक डाउन के दरमियान यह पहले बार पुलिस की नज़र में आया जब दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र के दो दुकानों पर चोरी की घटना हुई थी। शातिराना अंदाज़ में इस चोरी की घटना को जाहिद बाबा ने मखंचू के साथ मिल कर अंजाम दिया था। इसके अलावा बाबागिरी करके भी लोगो को बेवक़ूफ़ बनाने का धंधा पहले कर चूका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…