ए0 जावेद
वाराणसी। देव दीपावली पर काशी का दशाश्वमेध घाट देवताओं के स्वागत में ब्राम्हणों के श्लोक के साथ हर हर महादेव, हर-हर गंगे के महाजाप से गूंज उठा। वर्षों से चल रही परम्परा के अनुसार, दशाश्वमेध घाट पर नियमित आरती करने वाली संस्था गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में गंगा महारानी का पूजन-स्तवन संग दुग्धाभिषेक हुआ। तट पर सिंहासनारूढ़ गंगा महारानी की श्रृंगारिक प्रतिमा और उनकी अलौकिक आरती की निराली छवि निहारने को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा था।
उत्सव यादगार बनाने के लिए कन्हैया दुबे के संयोजन में हुए सांस्कृतिक आयोजन में ख्यातिलब्ध गायक और अभिनेता दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, अमलेश शुक्ला, प्रभुनाथ सिंह दाढ़ी संग तमाम गायकों ने गायकी के माध्यम से अपनी पुष्पांजलि अर्पित किया। दूसरी तरफ गंगोत्री सेवा समिति द्वारा केदार घाट के सीढ़ीओ पर भी आकर्षक सजावट संग पांच आरती सम्पन कराई गयी। आयोजन के अंत में राज्य पुलिस और पीएसी के शहीद हुए जवानों की याद में अश्विन पूर्णिमा से जल रही आकाशदीप का समापन करते हुए उनके नाम से दीपदान संग किया गया।
उत्सव को यादगार बनाने के लिए कन्हैया दुबे के संयोजन में हुए सांस्कृतिक आयोजन में ख्यातिलब्ध गायक और अभिनेता दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, अमलेश शुक्ला, प्रभुनाथ सिंह दाढ़ी संग तमाम गायकों ने गायकी के माध्यम से अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। दूसरी तरफ, गंगोत्री सेवा समिति द्वारा केदारघाट के सीढ़ियों पर भी आकर्षक सजावट संग पांच आरती सम्पन कराई गयी।
आयोजन के अंत में राज्य पुलिस और पीएसी के शहीद हुए जवानों की याद में अश्विन पूर्णिमा से जल रही आकाशदीप का समापन करते हुए उनके नाम से दीपदान किया गया। महाआयोजन में प्रमुख रूप से पं. किशोरी रमन दुबे बाबू महाराज, पं. दिनेश शंकर दुबे, कन्हैया त्रिपाठी, गंगेश्वर धर दुबे, शांतिलाल जैन, संजय शर्मा गुड्डू, संकठा प्रसाद, रामबोध सिंह आदि लोग समिति के तरफ से माता गंगा की महाआरती में शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…