मो0 कुमेल
डेस्क: एक थाई पैरा-एथलीट और पूर्व सैनिक ने अपनी शादी में खुद को मारने से पहले अपनी दुल्हन और तीन लोगों को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक़, 29 साल के चतुरोंग सुकसुक और 44 साल की कंचना पचुनथुएक की शादी शनिवार को उत्तर-पूर्व थाईलैंड में हुई।
पुलिस ने बताया कि चतुरोंग घटना के समय “काफ़ी नशे में थे”, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका मकसद स्पष्ट नहीं है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, पार्टी में आए मेहमानों ने पुलिस को बताया कि कपल के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी थी। लोगों ने कहा कि वह अपनी पत्नी से उम्र के फासले को लेकर थोड़े असहज थे।
चतुरोंग और कंचना शादी करने से पहले तीन साल तक एक साथ रहते थे। चतुरोंग ने पिछले साल इंडोनेशिया में हुए आसियान पैरा गेम्स में तैराकी में सिल्वर जीता था। उन्होंने पैरामिलिट्री लाइट फोर्स में भी काम किया था, ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने दाहिना पैर खो दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…