शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के बीएचयु स्थित आईआईटी कैपस में टहल रही एक छात्रा के साथ हुवे कथित यौन उत्पीडन मामले में छात्र जहा धरने पर है, वही दूसरी तरफ सियासत के भी बयान जाने जारी हो गये है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर रोष जताते हुवे भाजपा को घेरने की कोशिश किया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट पर लिखा है कि ‘बनारस में IIT, BHU की एक छात्रा पर यौन आक्रमण हुआ है। कुछ देर पहले, विश्वविद्यालय-परिसर में, उस छात्रा के साथ ज़ोर-ज़बर्दस्ती और दिल दहला देने वाली हिंसा की गयी है। निर्लज्ज हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बना लिया है। घटना के विरुद्ध आईआईटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या अब बीएचयू-परिसर और IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन-क्षेत्र में एक छात्रा का अपने ही शिक्षण-संस्थान के भीतर निर्भय होकर पैदल चलना क्या अब संभव नहीं रहा? धिक्कार है।‘
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित छात्रा के मुताबिक़, ‘रात 1:30 बजे अपनी एक दोस्त के साथ हॉस्टल से वॉक पर निकली और तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका।’ छात्रा का आरोप है कि ‘हमलावर उसे एक कोने में ले गए, मुंह दबाया और उसके साथ ज़बरदस्ती की और कपड़े उतार कर वीडियो बनाया और फ़ोटो भी खींचा।’ छात्रा ने कहा कि ‘उन बाइक सवारों ने जबरन उसका फ़ोन नंबर भी लिया और क़रीब 15 मिनट तक रोके रखा और फिर जाने दिया।’
पीड़िता का कहना है कि मौके से बचकर भागने के बाद भी हमलावरों ने पीछा किया जिसके बाद एक प्रोफ़ेसर के घर जाकर संपर्क करना पड़ा, जिन्होंने बाद में हॉस्टल के गेट तक छोड़ा। इस घटना की जानकारी जैसे ही कैम्पस में सुबह हुई तो इसके विरोध में छात्र आज गुरुवार को सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं और “वी वांट जस्टिस” के नारे लगा रहे हैं।
छात्रो के प्रदर्शन और हंगामे के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लंका थाने में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है। वही प्रशासनिक कार्यवाही होने की भी जानकारी सूत्रों के अनुसार निकल कर सामने आ रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बन्ध में आईआईटी बीएचयू की तरफ से अभी कोई औपचरिक बयान नहीं आया है। साथ ही पुलिस के हाथ भी अभी तक खाली ही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…