मो0 शरीफ
डेस्क: गुजरात टाइटन्स के अब तक कप्तान रहे हार्दिक पंड्या अब फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। ऐसे में लोगों के ज़ेहन में एक सवाल आया कि अब गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कौन करेगा। लेकिन गुजरात टाइटन्स ने यह धुंध जल्द ही साफ करते हुए सोमवार को एलान किया है कि टीम इंडिया के नए स्टार शुभमन गिल उसकी टीम के नए कप्तान होंगे।
इससे पहले रविवार को आईपीएल की सभी 10 टीमों ने ‘रिटेन’ किए गए और ‘रिलीज़’ किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। लेकिन सबसे मज़ेदार घटनाक्रम हार्दिक पंड्या को लेकर देखने को मिला। गुजरात टाइटन्स ने पहले एलान किया कि पंड्या इस सीज़न में भी उसके लिए खेलेंगे।
हालांकि जाने माने कमेंटेटर हर्ष भोगले ने एक ट्वीट में पहले ही कह दिया था कि आईपीएल की नीलामी के एक हफ़्ते पहले तक इन दोनों टीमों के बीच बहुत कुछ होगा, जब तक कि खिलाड़ियों के फेरबदल का विंडो खुला रहेगा। और हुआ भी यही, जब कुछ घंटे बाद ख़बर आई कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियन्स ने एक बार फिर अपने लिए खेलने का समझौता कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…