ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौक पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चौक पुलिस ने मोबाइल चोरी करने, उसको खरीद बेच करने और मोबाइल के लॉक तोड़ने वाले गैंग का सफल खुलासा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ऋतिक सोनी, इरफ़ान, रियाज़ और राशिद है।
दोनों मामलो के खुलासे के लिए एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पाण्डेय ने चौक इस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।चौक इस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऋतिक सोनी जो मूलतः मिर्ज़ापुर निवासी है को दो चोरी के मोबाइल संग गिरफ्तार करके मामले में आगे छानबीन किया तो इसके तार दालमंडी तक खिचे दिखाई दिए। दालमंडी के राशिद, इरफ़ान और रियाज़ को इसके बाद गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा चोरी के मोबाइल खरीद बेच करने और लाक तोड़ने आदि का कार्य किया जाता था।
ऋतिक सोनी का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है वही इरफ़ान पर भी दो अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने चारो अभियुक्तों के पास से कुल 21 चोरी के मोबाइल बरामद किये है। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि अभी अभियुक्तों पर गैंगेस्टर और एचएस की भी कार्यवाही होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…